फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DDA's steno's wife looted purse in broad daylight

डीडीए के स्टेनो की पत्नी से दिनदहाड़े लूटा पर्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
DDA's steno's wife looted purse in broad daylight
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के शिव चौक पर बृहस्पतिवार दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स लूट लिया। वारदात के दौरान महिला बाजार खरीदारी करने जा रही थी। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से लॉकडाउन के दौरान पुलिस सुरक्षा के दावों की हवा निकाल दी। पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की है।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में महेंद्र सिंह पत्नी वंदना सिंह के साथ रहते हैं। महेंद्र सिंह दिल्ली विकास प्राधिकरण में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैंं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वंदना सिंह पैदल ही गुरुद्वारा के सामने स्थित दुकान पर खरीदारी करने जा रही थीं। जैसे ही वह शिव चौक के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे पर्स लूट लिया। पीडि़ता ने शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने बताया कि पर्स में मोबाइल, घर की चाबी और २५ सौ रुपये थे। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सुरक्षा के दौरान भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed