फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dayawati Modi of BJP members in the public school rampage

दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में हंगामा

Fri, 03 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dayawati Modi of BJP members in the public school rampage
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता स्कूल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन जायसवाल समर्थकों के साथ स्कूल के ही दसवीं पास एक छात्र का दाखिला ग्यारहवीं में साइंस स्ट्रीम में कराने के संबंध में स्कूल पहुंचे। बातचीत के दौरान प्रधानाचार्य के व्यवहार को लेकर भाजपाई भड़क उठे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन भाजपाई आक्रोश में थे। बाद में प्रधानाचार्य के दफ्तर से निकलकर नवीन जायसवाल समर्थकों के साथ स्कूल गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य विवेक चतुर्वेदी से बात की और उन्हें साथ लेकर भाजपाइयों के पास पहुंचे। बाद में तय हुआ कि कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में पांच भाजपा नेताओं के साथ प्रधानाचार्य वार्ता कर समस्या का समाधान करेंगे।

मगर वार्ता के दौरान प्रधानाचार्य अपनी इस बात पर अडिग रहे कि हाईस्कूल में कम ग्रेड आने से वह छात्र का साइंस स्ट्रीम में दाखिला नहीं देंगे। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और प्रधानाचार्य पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए बाहर आ गए।

प्रदर्शनकारी नेताओं में डा.पवन सिंघल, स्वदेश जैन, दिनेश सिंघल, अशोक माहेश्वरी, अमित चौधरी और हर्ष जायसवाल आदि शामिल रहे। बता दें कि बीते 25 अप्रैल को भी स्कूल के कुछ छात्रों का टेस्ट दोबारा कराने को लेकर अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया था।



अभद्र व्यवहार का आरोप को निराधार है। सीबीएसई और शिक्षा विभाग के नियमों से मैं बंधा हूं। स्कूल की सुचिता के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

- विवेक चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य  

छात्र के दाखिले को लेकर प्रधानाचार्य पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया। प्रधानाचार्य द्वारा छात्र की अंक तालिका फाड़ने पर प्रधानाचार्य के अभद्र व्यवहार का लेकर हमने रोष प्रकट किया।
-नवीन जायसवाल, नगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed