फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Daughter refutes father allegations said will stay with husband did not want to get married in another religion

गाजियाबाद: बेटी ने पिता के आरोपों को किया खारिज, कहा- पति के साथ ही रहूंगी, नहीं चाहते थे दूसरी मजहब में हो शादी

Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
सार

डॉ. हर्षा भारती ने बताया कि पति अब्दुल रहमान भी डॉक्टर हैं। हम दोनों नोएडा में बच्चे के साथ हंसी-खुशी रह रहे हैं। शादी के बाद उन्होंने न नाम बदला और न ही अपना धर्म।

विज्ञापन
Daughter refutes father allegations said will stay with husband did not want to get married in another religion
marriage new - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली सरकार में तैनात अधिकारी आरके सारंगी की बेटी डॉ. हर्षा भारती ने पिता के आरोपों को सरासर झूठ बताते हुए कहा है कि वह पति अब्दुल रहमान के साथ ही रहेंगी। उनका कहना है कि पिता कह रहे हैं कि रहमान ने उन्हें जलाने की कोशिश की, जबकि हकीकत है कि उन्होंने जान बचाई है। पिता झूठी शान की खातिर यह सब कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी शादी दूसरे मजहब के युवक के साथ हो।

विज्ञापन


डॉ. हर्षा भारती ने बताया कि पति अब्दुल रहमान भी डॉक्टर हैं। हम दोनों नोएडा में बच्चे के साथ हंसी-खुशी रह रहे हैं। शादी के बाद उन्होंने न नाम बदला और न ही अपना धर्म। वह अपने रीति-रिवाज के साथ रहती हैं और पति को इस पर कोई एतराज नहीं। पिता ने शादी के दस्तावेज पर जो सवाल उठाए हैं, वो भी गलत है। अदालत में इसका जवाब दिया जाएगा। हमारे पास सभी वैध दस्तावेज हैं। रहमान पर लगे खौलते तेल से जलाने के आरोप पर हर्षा ने कहा कि वह हादसे में जल गई थी। तब रहमान ने उनकी जान बचाई थी। माता-पिता ने उसे फंसाने के लिए उनसे उसके खिलाफ जबरन एक प्रार्थना पत्र लिखवा लिया था।
विज्ञापन


यह था मामला
डॉ. हर्षा भारती ने मेरठ के मवाना निवासी अब्दुल रहमान से 2018 में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों नोएडा में रह रहे हैं। पिछले दिनों डॉ. हर्षा के पिता ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि अब्दुल रहमान ने लव जेहाद के तहत साजिश रचकर हर्षा से शादी की है। एफआईआर में अब्दुल रहमान, वैदिक हिंदू सभा, गाजियाबाद (पता-छोटी बजरिया, रेलवे रोड) के पदाधिकारी, आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट (पता-खन्ना मार्केट तीस हजारी दिल्ली) के पदाधिकारी नामजद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed