{"_id":"67cc97f1c9bb5691e508233f","slug":"daughter-files-case-against-father-who-stabbed-mother-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2315-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मां को चाकू मारने वाले पिता पर बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मां को चाकू मारने वाले पिता पर बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी तराना ने अपने पिता मुन्काद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तराना ने पिता पर घरेलू विवाद के दौरान मां इमराना पर चाकू से हमला करने और उसके बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घरेलू हिंसा का यह मामला छह मार्च की शाम का है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को तहरीर देकर तराना ने बताया कि छह मार्च की शाम उनके माता-पिता घरेलू बातों को लेकर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पिता मुन्काद ने मां इमराना से पहले गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद चाकू से मां के बाएं हाथ में हमला कर दिया। खून से लथपथ मां को उन्होंने वैशाली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर है। आरोप यह भी है कि उनके पिता ने मां को जान से मारने की धमकी दी है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।