{"_id":"6ae7a075566692ce8b0d8e84","slug":"danger-persists-from-the-dilapidated-wall-of-the-lajpat-nagar-community-centre-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26173-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लाजपत नगर सामुदायिक भवन की जर्जर दीवार से खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लाजपत नगर सामुदायिक भवन की जर्जर दीवार से खतरा बरकरार
विज्ञापन
लाजपत नगर में सामुदायिक भवन में हुए हादसे के बाद स्थिति जस की तस। संवाद
साहिबाबाद। लाजपत नगर के लोगों के लिए दिवाली की खुशियों के बीच एक बड़ा खतरा अब भी बरकरार है। लाजपत नगर स्थित सामुदायिक भवन की जर्जर दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई है। करीब एक महीने बाद भी मौके पर हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं।
करीब एक महीने पहले रावण के पुतले बनाने के दौरान सामुदायिक भवन में हादसा हुआ था। घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग लगाकर स्थान को घेरा गया था। समय बीतने के साथ सुरक्षा के इंतजाम हट गए और खतरा जस का तस बना हुआ है। अब वहां से बैरिकेडिंग हटा दी गई है, जिससे दीवार गिरने का खतरा लगातार मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासी अजीत सिंह ने बताया कि सामुदायिक भवन के आसपास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। त्योहार के दौरान आवाजाही और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि किसी अन्य दुर्घटना का इंतजार किए बिना जर्जर दीवार की तकनीकी जांच कराई जाए। उन्होंने तत्काल मरम्मत कराने की अपील की है। लोगों का कहना है कि दिवाली पर उन्हें रोशनी और खुशियों के बीच नहीं, बल्कि दीवार गिरने के डर के साए में रहना पड़ रहा है। निर्माण विभाग मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। संवाद