फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dairy operators murder investigation begins on the angle of property and debt

डेयरी संचालक की हत्या में प्रापर्टी व कर्ज के एंगल पर भी जांच शुरू

Sat, 24 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dairy operators murder investigation begins on the angle of property and debt
अपराध - फोटो : अमर उजाला

हरसांव में बुधवार देर रात हुई डेयरी संचालक योगेश की हत्या के मामले में कविनगर पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। इसमें अवैध संबंधों के साथ प्रॉपर्टी और कर्ज का एंगल भी शामिल है।एसपी ट्रैफिक और कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि योगेश के गोविंदपुरम की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे।

विज्ञापन


कविनगर पुलिस महिला, उसके पति और उनके 16 साल के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ में अवैध संबंध के साथ-साथ र्कई और एंगल हत्या के कारण लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस महिला से योगेश के अवैध संबंध थे, उस महिला से योगेश ने करीब 80 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन


परिजनों से हुई पूछताछ में पता चला है कि योगेश ने कई लोगों को करीब डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। वहीं, योगेश के परिवार की बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र के भंडोली गांव में प्रॉपर्टी को लेकर रंजिश भी चल रही है। योगेश के  दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि उसके सबसे नजदीक उसका नौकर बाबू था। पुलिस बाबू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि बुधवार देर रात हरसांव गांव में डेयरी संचालक योगेश सिंह (28) की खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। योगेश सिंह बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के भंडोली गांव का रहने वाला था। पिछले करीब 11 माह से हरसांव की प्रताप कालोनी में सतबीर फौजी के मकान को किराए पर रहकर दूध की डेयरी चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed