{"_id":"69c445a7bcaebdb0fd0f08d6","slug":"cylinder-leakage-caused-fire-five-people-burnt-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17059-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सिलिंडर लीकेज से लगी आग, पांच लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सिलिंडर लीकेज से लगी आग, पांच लोग झुलसे
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर पांच के राघव कुंज स्थित मकान में बुधवार दोपहर सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इससे एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। जबकि हादसे में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आग के कारण आसपास के फ्लैटों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्लॉट संख्या 390 के जी-एक बृह्मपुत्र लेन में हादसा होने की सूचना मिली थी। किरण सिंह के फ्लैट में मगनू परिवार के साथ रहकर पास में चाय की दुकान से परिवार का लालन-पालन करते हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि कमरे में एलपीजी गैस सिलिंडर लीक होने से ग्राउंड फ्लोर पर फैल गई थी। उसी दौरान फ्लैट में रहने वाले एक व्यक्ति ने माचिस जला दी और इससे आग लग गई। गैस से आग का गुबार बना तो एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए।
विज्ञापन
इनमें चाय विक्रेता 55 वर्षीय मगनू चौपाल, उनकी पत्नी 50 वर्षीय मंजू देवी, बेटी आठ वर्षीय माही, व चार वर्षीय अन्नू और पांच वर्षीय अनुराग झुलस गए। सीएफओ ने बताया सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। समय रहते आग बुझने की वजह से सिलिंडर फटने से बच गया और घर का सामान भी जलने से बच गया।
संदिग्ध हालात में लगी आग: साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला स्थित चित्रकूट कॉलोनी निवासी पंकज कुमार शर्मा के मकान की दूसरी मंजिल में मंगलवार रात आग लग गई। खिड़की से धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी।
दो वाटर टेंडर लेकर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फ्लैट में रखा कुछ सामान जलकर गया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।