{"_id":"6755f0737821edc45a08e496","slug":"cylinder-fire-at-sweet-shop-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-527846-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मिठाई की दुकान पर सिलिंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मिठाई की दुकान पर सिलिंडर में लगी आग
विज्ञापन
मसूरी। आकाश नगर में रविवार शाम कृष्णा स्वीट्स शॉप पर जलेबी बनाने के लिए चूल्हे को जलाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जलते सिलिंडर को दुकान से बाहर निकालते समय दुकानदार का हाथ जल गया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
कृष्णा स्वीट्स के मालिक अमित पाल व बिजेंद्र पाल हैं। बिजेंद्र पाल ने शाम छह बजे जलेबी बनाने के लिए जैसे ही गैस का चूल्हा जलाने के लिए लाइटर का बटन दबाया उसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने बिजेंद्र के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नहीं बुझी। सिलिंडर को दुकान से बाहर निकालते समय दुकानदार का हाथ जल गया। आग की लपटों के बीच सिलिंडर करीब 20-25 मिनट तक जलता रहा। गैस खत्म होने पर आग खुद ब खुद बुझ गई। गनीमत रही कि दुकान के ठीक सामने रखे बिजली के ट्रांसफार्मर तक आग नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासी कपिल ने ऊर्जा निगम के दफ्तर में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।