फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cyber thugs cheated five thousand rupees from a young man

साइबर ठगों ने बनाया शिकार: कुत्ते को बचाने के लिए किया कॉल, शातिरों ने पांच हजार ठगे

Tue, 15 Aug 2023 11:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Aug 2023 11:19 AM IST
सार

एक कुत्ते को बचाने के लिए इंटरनेट से नंबर निकालकर पशु बचाव दल को कॉल करना शुभम सिंह को महंगा पड़ गया। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के सीबीआई अकादमी निवासी शुभम सिंह से शातिरों ने पांच हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Cyber thugs cheated five thousand rupees from a young man
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

विस्तार

एक कुत्ते को बचाने के लिए इंटरनेट से नंबर निकालकर पशु बचाव दल को कॉल करना शुभम सिंह को महंगा पड़ गया। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के सीबीआई अकादमी निवासी शुभम सिंह से शातिरों ने पांच हजार रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करके केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सीबीआई अकादमी निवासी शुभम के पिता सीबीआई में हेड कांस्टेबल हैं। शुभम का कहना है कि अकादमी के पास में दो कुत्तों के बीच लड़ाई हो गई थी। इसमें एक कुत्ता घायल हो गया। उसका उपचार कराने के लिए उन्होंने इंटरनेट से एक पशु बचाव दल का नंबर निकालकर कॉल किया। कॉल उठाने वाले ने आने के नाम पर उनसे पांच रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा और एक कोड भेजा। उन्होंने पांच रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन उनके पास कोई मेसेज नहीं आया। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed