{"_id":"6aa315e5a0c2af493a0b22fd","slug":"cyber-thagon-ne-teen-logon-ko-lagai-22-lakh-rupaye-ki-chapat-reportak-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-974071-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साइबर ठगों ने तीन लोगों को लगाई 21.75 लाख रुपये की चपत, रिपोर्टक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साइबर ठगों ने तीन लोगों को लगाई 21.75 लाख रुपये की चपत, रिपोर्टक
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने जिले में तीन लोगों को निवेश, टास्क पूरा करने और नौकरी दिलाने के नाम पर 21.75 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपी एप और फर्जी वेबसाइट के जरिये रकम बढ़ी हुई दिखाते रहे, लेकिन निकासी नहीं होने दी। पीड़ितों ने जब और पैसा देने से मना किया तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। शिकायत पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीसीपी साइबर धवल जायसवाल ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।