{"_id":"689258f61756c06d6c06e47d","slug":"cyber-fraudsters-duped-two-people-of-rs-2436-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-692942-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निवेश का लालच देकर दो लोगों से 24.36 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निवेश का लालच देकर दो लोगों से 24.36 लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग लोगों से 24.36 लाख रुपये की ठगी कर ली है। न्यू पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले गौतम कुमार(40) को लिंक भेजकर स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश कराया और 13.95 लाख रुपये ठग लिए। इंदिरापुरम में रहने वाले कारोबारी सुनील पांडुरंग पाटिल से 10 लाख 41 हजार 995 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू पंचवटी कालोनी निवासी गौतम कुमार के मुताबिक 29 जून को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा गया और प्ले स्टोर से मोबाइल एप डाउनलोड कराकर स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश कर 30 प्रतिशत से अधिक मुनाफे का झांसा दिया गया।
गौतम कुमार ने साइबर ठगों के बताए खातों में 13.95 लाख रुपये करीब 14 ट्रांजक्शन में ट्रांसफर कर दिए। उन्हें मुनाफे के नाम पर मात्र दो हजार रुपये भेजे गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (एसईबीआई) पर निवेश करने वाले एप और कंपनी की बाबत जानकारी ली तो फ्रॉड होने का पता चला। पीड़ित ने साइबर थाने में साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, इंदिरापुरम वैभव खंड की कृष्णा अप्रा गार्डन सोसायटी में रहने वाले सुनील पांडुरंग पाटिल ने टेलीग्राम पर एक विज्ञापन देखा और उस पर दिए गए लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद ग्रुप से जोड़कर शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया गया।
दावा किया कि एक लाख रुपये निवेश करने पर 4.50 लाख रुपये वापस मिलेंगे। 18 जून से जुलाई के अंत तक सुनील पांडुरंग पाटिल ने 10 लाख 41 हजार 995 रुपये साइबर ठगों के बताए बैंक खातों में धनराशि निवेश की। जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो टैक्स और अतिरिक्त धनराशि जमा करने का दबाव बनाया गया।
पीड़ित ने परेशान होकर साइबर थाने में ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों के खातों की जांच कर साइबर ठगों की पहचान की जाएगी।