{"_id":"57e7f0864f1c1b906c573c7d","slug":"cutenge-longer-back-paper-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब समय से छूटेंगे बैक पेपर एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब समय से छूटेंगे बैक पेपर एग्जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Girl Student got 72 marks in 50 marks paper from CCSU
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सीसीएसयू की सत्र 2015-16 के विभिन्न कोर्सेज की बैक पेपर परीक्षाएं 30 सितंबर से शुरू होंगी। विवि ने स्टूडेंट्स को बड़ी राहत देते हुए दोपहर की दोनों पालियों के समय में परिवर्तन किया है। दोपहर दो से पांच बजे पाली के पेपर अब एक से चार बजे की पाली में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
वहीं वैकल्पिक परीक्षाएं एक पाली में अब दोपहर एक बजे से तीन बजे की पाली में होंगी। विवि ने विभिन्न जनपदों में दूरदराज के क्षेत्रों और गांवों से पेपर देने आने वाले स्टूडेंट्स की सहूलियत को लेकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
देर शाम पेपर खत्म होने से स्टूडेंट्स खासकर छात्राओं को यातायात के साधन सहित विभिन्न परेशानियों से रूबरू होना पड़ता था। इसे लेकर डीएवी बुलंदशहर के प्राचार्य की ओर से वीसी को सुझाव दिए गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद विवि ने दोनों पालियों के समय में परिवर्तन किया है। इसके अलावा विवि ने विभिन्न विषयों के परीक्षा कार्यक्रम में भी आंशिक संशोधन किया है। विवि की ओर से अगले एक-दो दिन में बैक पेपर परीक्षाओं के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे।