{"_id":"57335d734f1c1b9b379199dc","slug":"cut-made-jams-mahendrapuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रपुरी कट बना जाम कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रपुरी कट बना जाम कट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रपुरी कट पर लगने वाला जाम लोगों की परेशानी का सबब बन चुका है। सीएमडी कट बंद होने से वाहनों के यू-टर्न लेने के लिए अब केवल महेंद्रपुरी कट ही बचा है। महेंद्रपुरी कट पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां जाम लग जाता है।
विज्ञापन
दरअसल, हाईवे को जाम से मुक्त रखने की कवायद के तहत पुलिस ने हाल ही में राज चौराहे के निकट स्थित सीएमडी कट को बंद कर दिया था। राज चौराहा कट काफी पहले से ही बंद है।
विज्ञापन
इस कारण हापुड़ रोड और निवाड़ी रोड की तरफ से आने वाले वाहन अब महेंद्रपुरी कट से टू टर्न ले रहे हैं, जिससे महेंद्रपुरी कट पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इस कारण महेंद्रपुरी कट पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
नगरवासियों का कहना है कि महेंद्रपुरी कट से यू टर्न लेने के लिए वाहन चालकों को काफी दूर आना पड़ता है। इस वजह से वाहन चालक रॉंग साइड में चलते हैं, जिससे हाईवे पर दुर्घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। इस पर अंकुश लगाने के लिए रात आठ से सुबह नौ बजे तक राज चौराहा कट खोल दिया जाए।
इससे महेेंद्रपुरी कट पर लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि महेंद्रपुरी कट को चौड़ा किया जाएगा, ताकि यहां जाम से छुटकारा मिल सके।