{"_id":"573f66e04f1c1b0014ac7342","slug":"current-child-was-playing-in-the-park-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में खेल रहे बच्चे को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में खेल रहे बच्चे को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
श्याम पार्क स्थित तिकोना पार्क की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम पार्क स्थित तिकोना पार्क में खेल रहा विश्वास (11) करंट लगने से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। विश्वास शहीद प्यारे लाल कालोनी के गली नंबर दो निवासी भूरा का बेटा है। वह दोस्तों के साथ तिकोना पार्क में खेल रहा था।
विज्ञापन
इस बीच उसकी गेंद ट्रांसफार्मर की जाली में चली गई। विश्वास ट्रांसफार्मर की जाली के अंदर गेंद निकाल रहा था, इसी दौरान ट्रांसफार्मर से निकलने वाला तार उसके हाथ से छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
यह देखकर बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर दिव्यांग कालू ने विद्युत सब-स्टेशन पर पीसीओ से फोन कर सप्लाई बंद करने के लिए कहा। दूसरी तरफ, पार्क में काम कर रहा युवक कस्तूरा दौड़कर पहुंचा और उसने डंडा मारकर तार हटाया।
विज्ञापन
तार में डंडा लगते ही विश्वास झटके से दूर जाकर गिरा। वह बेहोश हो गया। उसका हाथ झुलस गया। इस दौरान कालू की सूचना पर विद्युत सप्लाई भी बंद कर दी गई। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि विश्वास की तबियत में सुधार है।