फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crowds will gather at Dudheshwarnath temple today, the road has been closed

Ghaziabad News: आज दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ेगी भीड़, रास्ता किया गया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Crowds will gather at Dudheshwarnath temple today, the road has been closed
गाजियाबाद। रविवार को रात्रि दस बजे पुलिस ने दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ जाने वाला रास्ता वाहनों के लिए बंद कर दिया। वाहनों को घंटाघर फलाईओवर के ऊपर जाने की अनुमति दी गई। आज सोमवार रात को भीड़ कम होने पर नीचे के रास्ते को खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि चौधरी मोड़ की ओर से हापुड़ तिराहा और मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को घंटाघर फ्लाईओवर के ऊपर से उनके गंतव्य को भेजा जाएगा। घंटाघर फ्लाईओवर से नीचे जस्सीपुरा व हापुड़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा विजयनगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन गौशाला फाटक, चौकी बैरियर से आगे दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर बंद रहेगा।
विज्ञापन

मंदिर आ रहे हैं तो यहां खड़ा करें वाहन
दूधेश्वरनाथ मंदिर पर चौधरी मोड़ की ओर से जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को रामलीला मैदान में पार्क करेंगे। उनको मंदिर तक यहां से पैदल जाना होगा। विजयनगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को मिलिट्री ग्राउंड (विजयनगर) में पार्क करेंगे और यहां से मंदिर तक पैदल जाएंगे। हापुड़ चुंगी एवं पुराना बस अड्डा की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नवयुग मार्केट के मार्ग पर पार्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर
यातायात नियंत्रण कक्ष- 9643322904
यातायात निरीक्षक प्रथम, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे/शहर क्षेत्र- 7398000808
यातायात निरीक्षक द्वितीय, मेरठ रोड/शहर क्षेत्र- 8707676770
एनएच की बजाय ईस्टर्न पेरीफेरल से निकाले गए भारी वाहन
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सावन माह के सोमवार को आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार की रात को 10 बजे ही भारी वाहनों को एनएच-9 पर नहीं जाने दिया गया। इन वाहनों को डासना से ईस्टर्न पेरीफेरल से होकर बुलंदशहर भेजा गया। एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि गाजियाबाद से हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा, मुरादाबाद एवं बरेली से आगे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों को सोमवार आधी रात तक इस्टर्न पेरीफेरल से बुलंदशहर भेजा जाएगा। हापुड़ से भीड़ कम होने का इनपुट मिलने के बाद एनएच को भारी वाहनों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed