फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crores of rupees are being spent, yet heaps of garbage remain.

Ghaziabad News: करोड़ों रुपये हो रहे खर्च फिर भी लगे है कूड़े के ढेर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees are being spent, yet heaps of garbage remain.
संजना तिवारी
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद में स्वच्छता व्यवस्था पर नगर निगम हर साल करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहा है, लेकिन ट्रांस हिंडन में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। आए दिन निवासी शिकायत करते हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार व्यवस्था को नहीं सुधार पा रहा है। शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, पसोंडा, अर्थला समेत कई इलाकों में सड़क किनारे, खाली स्थानों और ग्रीन बेल्ट में कूड़े के ढेर मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं।

आंकड़ों के अनुसार मोहननगर जोन में 815 कर्मचारी और वसुंधरा जोन में 921 कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगाए गए हैं। इसके अलावा कूड़ा उठान, परिवहन, सफाई संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं पर भी मोटी धनराशि खर्च की जा रही है। स्थानीय स्तर पर निगम के एक जोन में सफाई व्यवस्था पर सालाना करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आती। सफाई व्यवस्था की स्थिति केवल बाहरी या घनी आबादी वाले इलाकों तक सीमित नहीं है। पॉश कॉलोनियों के आसपास और ग्रीन बेल्ट में भी जगह-जगह कूड़ा पड़ा दिखाई देता है। कई स्थानों पर निगम की ओर से कूड़ा न डालने की अपील के लिए लगाए सूचना बोर्ड को पढ़ने के बावजूद लोग खुले में कूड़ा डाल रहे हैं। इससे बड़ी बात यह है कि जिम्मेदार अपनी व्यवस्था को सुधारने के बजाय लोगों से सुधरने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन



सभी जोन में सफाई व्यवस्था बरकरार रहे इसके लिए निगम ने कर्मचारी तैनात किए हैं, व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए जनता का सजग होना भी जरूरी है।-
डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed