फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

फर्जी हस्ताक्षर कर 12 हजार रुपये निकाले, गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
crime
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा पुलिस ने एक युवक के फर्जी हस्ताक्षर कर उसके खाते से 12 हजार रुपये निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक का आधार कार्ड भी चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चेकबुक और आठ सौ रुपये बरामद किए हैं। एसएचओ खोड़ा संदीप सिंह ने बताया कि खोड़ा निवासी एक युवक की चेकबुक और आधार कार्ड चोरी हो गया था। उसका नोएडा सेक्टर 58 स्थित एक निजी बैंक में खाता था। चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उसके खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद विशाल निवासी वंदना एंक्लेव खोड़ा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने चेकबुक और आठ सौ रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने युवक की चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में आधार कार्ड दिखाया था। इसके बाद खाते से 12 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed