फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

युवक के खाते से निकाले 23 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
crime
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा निवासी एक युवक के खाते से शातिर ठगों ने 23 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने खोड़ा थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खोड़ा के प्रेम विहार में सतीश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से दो बार में 23 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने जांच की तो उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड बंद कराया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल में एक निजी बैंक के एटीएम बूथ से दो हजार रुपये निकाले थे। इसके अलावा उन्होंने अपना कार्ड का प्रयोग कहीं नहीं किया और किसी को पिन भी नहीं बताया। उन्होंने खोड़ा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दी। एसएचओ खोड़ा ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed