{"_id":"5f280a798ebc3e9f933a820e","slug":"crime34-1596459641","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध आरओ प्लांट सील करने पहुंची पालिका की टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध आरओ प्लांट सील करने पहुंची पालिका की टीम से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा के आजाद विहार में अवैध रूप से चल रहे आरओ प्लांट को सील करने पहुंची खोड़ा नगर पालिका की टीम से संचालकों ने गाली गलौज और अभद्रता कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने टीम के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। पालिका के अवर अभियंता की ओर से चार लोगों के खिलाफ खोड़ा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खोड़ा नगर पालिका के अवर अभियंता मदन पाल सिंह ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में भूजल सप्ताह मनाते हुए विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें अवैध रूप से चल रहे आरओ प्लांट और व्यवसायिक प्लांटों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इन प्लांटों द्वारा नोएडा और दिल्ली में सप्लाई कर अवैध कमाई की जा रही थी। अवर अभियंता और सफाई एवं खाष् निरीक्षक के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की जा रही थी। पालिका की टीम खोड़ा के आजाद विहार स्थित जोगेंद्र और गजेंद्र के सरस्वती कांप्लेक्स में चल रहे अवैध आरओ प्लांट पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची। आरोप है कि सीलिंग की कार्रवाई शुरू करते ही योगेश और गजेंद्र ने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। अवर अभियंता की ओर से खोड़ा थाने में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ खोड़ा संदीप सिंह ने बताया कि पालिका के अवर अभियंता की तहरीर पर विभिन्न धारों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन