{"_id":"5f27ffc98ebc3e9fad599d31","slug":"crime13-1596456905","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन स्थित छाबड़ा कालोनी में चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर धावा बोल दिया। चोर घर से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप और दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना के दौरान परिवार घर में ही सोया हुआ था। सुबह जाग होने पर पीड़ितों को चोरी का पता चला। पीड़ित परिजनों ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शालीमार गार्डन क्षेत्र के छाबड़ा कलोनी के फ्लैट नंबर ए 6 ए विपिन कुमार और सतवीर परिवार के साथ रहते हैं। सतबीर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए। इसके बाद घर से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप और दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर पीड़ितों को चोरी का पता चला। जागने के बाद परिवार के सदस्यों के सिर में दर्द और जी मचला रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी तरह का नशीला स्प्रे किया गया हो। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने पहुंचकर शिकायत देने को कहा। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन