{"_id":"58975b444f1c1b953fe82a87","slug":"young-man-who-worked-in-the-gym-with-a-suicide-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर जान दी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश मार्ग पर जिम में काम करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस पारिवारिक कलह मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
मृतक रफीक (21) पुत्र चमन मूलरूप से महफूज नगर अलीगढ़ का रहने वाला था। वह दिव्यांग (एक पैर में पोलियो) था और राकेश मार्ग स्थित मकान संख्या एफ -95 में परिवार के साथ किराए पर रहता था। यह मकान चार मंजिला है। मकान के फर्स्ट फ्लोर पर जिम है, जिसका वह केयर टेकर था। इसके अलावा उसका दूध का काम भी था।
विज्ञापन
चमन ने बताया कि उनका परिवार मकान की चौथी मंजिल पर रहता है, जबकि वह ग्राउंड फ्लोर पर सोते हैं। शनिवार रात रफीक परिजनों से पिता के पास सोने जाने की बात कह कर ऊपर से नीचे आया था। रविवार तड़के करीब पांच बजे चमन के दामाद ने उसका शव जिम परिसर के गेट पर दुपट्टे के फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित का कहना है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौत का कारण पारिवारिक कलह हो सकता है।
परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा
रफीक के पिता चमन का कहना है कि रफीक ने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। चमन की मानें तो रफीक के पैर जमीन पर टिके हुए थे। उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि रफीक की करीब 11 महीने पहले डासना निवासी गुलिस्तां से शादी हुई थी। गुलिस्तां की करीब छह माह की गर्भवती है।