{"_id":"58fe1c5b4f1c1b9928c0c1e9","slug":"yogesh-bhadaura-s-body-today-alert-will-remain-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेश भदौड़ा की पेशी आज, अलर्ट रहेगी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगेश भदौड़ा की पेशी आज, अलर्ट रहेगी पुलिस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : Pintrest
गाजियाबाद। कुख्यात अपराधी योगेश भदौड़ा की मंगलवार को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस को शक है कि कुछ दिन पहले ही थाना कविनगर से जेल भेजे गए 50 हजार के इनामी बदमाश सुमित जाट के साथी भदौड़ा पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए पेशी के दौरान कचहरी में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों कविनगर पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश मेरठ निवासी सुमित जाट को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया था कि वह पेशी के दौरान योगेश भदौड़ा की हत्या की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि सुमित के जेल जाने के बाद उसके गुर्गे भदौड़ा पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में कचहरी में मंगलवार को भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सीओ द्वितीय मनीष मिश्र ने बताया कि भदौड़ा की पेशी के दौरान पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ऐहतियातन यह तैनाती की गई है। वर्दीधारी के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन