फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman killed in suspicious circumstances, police station commotion

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, थाने पर हंगामा

Sat, 15 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in suspicious circumstances, police station commotion
अपराध - फोटो : अमर उजाला
लाजपत नगर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा शुक्रवार को थाने में जमकर हंगामा किया। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले बेटी की हत्या की और बाद में चुपके से शव का अंतिम अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

    
बुलंदशहर के गुलावठी निवासी प्रवेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन सोनम (25) की शादी 22 फरवरी 2015 को खुर्जा निवासी युवक से की थी। उनका छह माह का बेटा भी है। सोनम का पति साहिबाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


शादी के बाद पति सोनम को लेकर लाजपत नगर में बड़े भाई के यहां रहने लगा। प्रवेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि सोनम की मौत हो गई है और परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार खुर्जा में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वह खुर्जा पहुंचे सोनम का अंतिम संस्कार हो चुका था। ससुराल पक्ष के लोगों ने  उन्हें बताया कि सोनम ने लाजपत नगर के घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया, लेकिन इसकी सूचना साहिबाबाद पुलिस को नहीं दी गई।

प्रवेश ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए सोनम को प्रताड़ित कर रहा था। मांग पूरी होते न देख पति, जेठ और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर सोनम की हत्या कर दी। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।      

- जेठ रखता था सोनम पर बुरी नजर      
परिजनों के अनुसार सोनम का जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। बच्चे को खिलाने के बहाने उसने कई बार उससे छेड़छाड़ की कोशिश की थी। इसके चलते सोनम ने अपने छह माह के बेटे को मायके छोड़ दिया था। उन्होंने पहले मामले की शिकायत थाना खुर्जा में की थी लेकिन पुलिस ने सोनम की मौत का स्थान साहिबाबाद बताकर उन्हें साहिबाबाद थाने भेज दिया था।      


- सिर में थे चोट के निशान      
परिजनों ने बताया कि खुर्जा में ही पड़ोस में रहने वाले युवक ने उन्हें बताया है कि ससुराल पक्ष के लोग साहिबाबाद से सोनम को जिंदा व्यक्ति की तरह उठाकर लाए थे। पड़ोसी ने ही बताया है कि उसके सिर में चोट के निशान थे। ससुराल पक्ष ने सभी को बताया कि सोनम गिरने से चोटिल हो गई है। हालांकि बाद में उसकी मौत की बात कहकर जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed