फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dragged from car dragging, mobile looted

महिला को ऑटो से खींचकर घसीटा, मोबाइल लूटा

Tue, 04 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Woman dragged from car dragging, mobile looted
crime - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। मोहन नगर आरओबी पर सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से खींचकर महिला को घसीटा फिर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। महिला को हाथ-पैरों में काफी चोटें आई हैं। चोटिल महिला ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-4 निवासी पूजा शर्मा मोहन नगर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे पूजा ऑटो से घर लौट रही थीं। मोहन नगर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपटने लगे।
विज्ञापन


पूजा ने विरोध करते हुए उनका हाथ पकड़ा तो बदमाश ने उन्हें बाहर खींच लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद मोबाइल लूटकर भाग गए। राहगीरों ने पूजा को उठाया और ऑटो में अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथों और पैरों में काफी चोटें लगीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।  पूजा मंगलवार सुबह पति के साथ थाना साहिबाबाद पहुंचीं। जहां से उन्हें इंदिरापुरम थाने भेज दिया गया। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही है।

ऑटो वाला पीछा करता तो पकड़े जाते बदमाश      
पूजा ने बताया कि गिरने के बाद उन्होंने चिल्लाकर कई बाइक सवार युवकों से पीछा करने की अपील की मगर किसी ने पीछा नहीं किया। ऑटो चालक से भी उन्होंने कहा कि उन्हें बिठाकर पीछा करे मगर वह भी नहीं माना।


अगर बदमाशों का पीछा किया जाता तो आसानी से वसुंधरा रेड लाइट पर आसानी से उन्हें पकड़ा जा सकता था। उन्होंने वसुंधरा रेड लाइट पर पुलिसकर्मियों को शिकायत भी दी। मगर उन्होंने भी बदमाशों का पीछा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed