{"_id":"58751da54f1c1be165ba993a","slug":"woman-alleges-rape-by-kidnap-including-five-nominated-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को किडनैप कर गैंगरेप का आरोप, पति समेत पांच नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को किडनैप कर गैंगरेप का आरोप, पति समेत पांच नामजद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने पति समेत पांच लोगों पर नशीला पदार्थ सुंघा कर किडनैप कर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित महिला कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली है।
महिला ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम करीब सात बजे वह लालकुआं चौकी क्षेत्र में किसी काम से गई थी। इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी, कार से एक युवक उतरा और रास्ता पूछने के बहाने उसके पास आया, जिसने उसे रुमाल सुंघा कर बेहोश कर दिया।
देर रात जब उसे होश आया तो उन्होंने देखा कि उसका पति अपने चार दोस्तों के साथ गैंगरेप कर रहा है। महिला ने बताया कि एक जनवरी की सुबह आरोपी उसे एनएच-24 स्थित लालकुआं चौकी क्षेत्र में फेेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
वह नगर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मामला कविनगर थाने का बता कर वहां भेज दिया। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की तो कोतवाली पुलिस ने जीरो में एफआईआर कर रिपोर्ट को जांच के लिए कविनगर थाने भेज दिया।
मंगलवार को महिला कविनगर थाने पहुंची और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला इससे पहले भी गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी है। जब उन्होंने महिला से मेडिकल करवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।