{"_id":"587d02fb4f1c1b700defedb0","slug":"with-10-million-of-old-notes-caught-traders-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख के पुराने नोट के साथ पकड़े गए कारोबारियों को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 लाख के पुराने नोट के साथ पकड़े गए कारोबारियों को छोड़ा
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
old notes
- फोटो : file photo
विज्ञापन
शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड से पकड़े गए दो कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को सोमवार को आयकर विभाग की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार आयकर विभाग ही मामले की जांच करेगा। उधर, कंस्ट्रक्शन कारोबारी से मिले सुराग के अनुसार पुलिस मनी एक्सचेंजर की तलाश में जुटी है।
गौरतलब है कि रविवार रात गुरुग्राम से गाजियाबाद 10 लाख रुपये बदलने आ रहे दो कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को पुलिस ने शालीमार गार्डन में पकड़ लिया। उनके पास 10 लाख के पुराने नोट मिले।
विज्ञापन
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि बरामद किए गए रुपयों को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। आयकर अधिकारियों ने सोमवार को करीब दो घंटे तक दोनों कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजकुमार और अरविंद चंचल से पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि दोनों का कहना है कि गाजियाबाद के एक मनी एक्सचेंजर की मदद से दोनों रुपया बदलवाने का प्रयास कर रहे थे। मनी एक्सचेंजर का दावा था कि वह एनआरआई की मदद से उनके रुपये बदलवा देगा।
पुलिस अब उस मनी एक्सचेंजर के साथ उन एनआरआई लोगों की तलाश में है जो नोट बदलवाने के गोरखधंधे में लिप्त हैं। आयकर विभाग अगर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराता है तो पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी।