फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'What do the officers do if chief minister and minister ask for money'

‘मुख्यमंत्री और मंत्री पैसा मांगें तो अफसर क्या करें’

Mon, 10 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
'What do the officers do if chief minister and minister ask for money'
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

 यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को यहां यूपी पिछली सरकार को जमकर कोसा। कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। वहीं, वह अफसरों के बचाव में भी दिखे। उन्होंने कहा कि ‘जब प्रदेश का मुख्यमंत्री और विभाग का मंत्री ही अफसरों से पैसों की मांग करें तो अफसर बेचारे क्या करें।

विज्ञापन


उगाही करना अफसरों की मजबूरी थी। अब अफसर तो वही हैं, मगर सरकार योगी की है।  मंत्री बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह पहली बार गाजियाबाद आए थे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के आवास पर जब पत्रकारों ने आरटीओ में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार ऊपरी स्तर से था।
विज्ञापन


मंत्री और मुख्यमंत्री तक पैसा मांगा जाता था। इसी के चलते अफसरों की शह पर डग्गामार और ओवरलोड वाहनों का संचालन होता था। अफसर उगाही करते थे और सत्ता तक पहुंचाते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से ही ओवरलोडिंग पर शत-प्रतिशत लगाम लग गई है। डग्गामारी में भी काफी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इसे पूरी तरह से बंद करा दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में मेयर अशु वर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी भी मौजूद रहे।परिवहन मंत्री ने कहा कि ग्रामीण रूटों पर प्राइवेट अनुबंधित बसों को ज्यादा परमिट दिया जाएगा। साथ ही जो रूट घाटे के होंगे, वहां रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। यात्री सुविधा बढ़ाने पर सरकार का जोर है।

एप से रोडवेज बसों की लोकेशन मिलेगी और यात्री ऑनलाइन घर बैठे टिकट बुक करा सकेंगे। प्रदेश के 100 बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। 100 दिन के अंदर कायापलट देखने को मिलेगी। धार्मिक स्थलों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी।

महिला सुरक्षा के लिए देर रात चलने वाली रोडवेज बसों के चालक व परिचालकों के मोबाइल नंबर को डिपो अधिकारी को बताना अनिवार्य होगा। बीच-बीच में अधिकारी खुद फोन करके स्थिति जानेंगे।

सुधरे व्यवस्था, समय पर चलें बसें
परिवहन मंत्री ने बताया कि विभाग की प्लानिंग है कि व्यवस्था सुधरे। इसमें बसें समय पर चले। बसें साफ-सुथरी हो। हर रूट पर बसें आसानी से उपलब्ध हो सके। शहर में जाम लगने की समस्या को खत्म करना भी प्राथमिकता है। बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए विभाग ने 100 दिन का टारगेट निर्धारित किया है।

दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
गाजियाबाद। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंच कर उन्होंने पहले भगवान दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। महंत नारायण गिरि और आचार्य ने जलाभिषेक कराया।


आरटीओ ऑफिस से दलाल रहे गायब
प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव के आरटीओ ऑफिस आने का भी कार्यक्रम था। इसके मद्देनजर ऑफिस में सभी अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद थे। ऑफिस के बाहर दलालों को हटा दिया गया। उसकी जगह पार्किंग बना दी गई थी। दलालों के न रहने पर लोगों का काम भी आसानी से हुआ।

मंत्री जी के आने की राह अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक देखते रहे लेकिन वह नहीं पहुंचे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed