{"_id":"577176ea4f1c1b857d79b65c","slug":"were-stealing-two-wheelers-for-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौज-मस्ती के लिए चुराते थे दोपहिया वाहन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौज-मस्ती के लिए चुराते थे दोपहिया वाहन
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। दिल्ली-एनसीआर में ऑन डिमांड वाहन चुराने वाले इस गैंग के सदस्यों में दो इंटर और एक हाईस्कूल तक पढ़ा है। मौजमस्ती और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए वारदात करते थे।
पकड़े गए वाहन चोर शाहरुख और सलमान लोनी की अंबेडकर कालोनी के रहने वाले हैं, जबकि अरशद लोनी के टोली कस्बा मोहल्ले का है। शाहरुख-सलमान ने इंटर किया है और अरशद ने हाईस्कूल। अब यह बर्फ फैक्ट्री में काम करते हैं।
सोमवार सुबह यह बाइक पर जा रहे थे। कोयल एंकलेव के पास पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो यह भागने लगे। पुलिस ने इन्हें पीछा कर दबोच लिया। बाद में इनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि भीड़ वाले स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहन इनकेनिशाने पर होते थे। तीनों एक बाइक पर जाते थे, मास्टर चाभी से लॉक खोलकर एक साथी बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता था।
उन्होंने बताया कि जिन वाहनों में कागज रखे होते थे, उन्हें ये औने-पौने दामों में बेच देते थे और बाकी वाहनों को कटवा देते थे। इनसे बरामद छह बाइकें कनेक्ट हो गई हैं। दो बाइक हर्ष विहार दिल्ली, एक लोनी और तीन साहिबाबाद से चोरी की गई थीं।