{"_id":"5872652e4f1c1b7f02ba7f18","slug":"weekend-day-crawled-vehicle-on-the-motorway-58","type":"story","status":"publish","title_hn":" वीकेंड से हाईवे-58 पर दिनभर रेंगे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीकेंड से हाईवे-58 पर दिनभर रेंगे वाहन
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Jan 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़नेे और अवैध कटों के कारण मोदीनगर-मुरादनगर में दिनभर जाम लगा रहा। जाम के कारण दस मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग गए। ट्रैफिक पुलिस पूरा दिन जाम खुलवाने में लगी रही।
वीकेंड के कारण मोदीनगर में सौंदा और फफराना कट पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहा। रही सही कसर गन्ना लदी बुग्गियों ने पूरी कर दी। देर शाम महेंद्रपुरी और सौंदा कट पर भी वाहनों की रफ्तार थमी गई। दिल्ली से मेरठ की ओर सुबह करीब नौ बजे सबसे पहले रावली रोड कट से जाम लगना शुरू हुआ।
विज्ञापन
कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद बस स्टैंड, बंबा रोड, जलालपुर और असालतनगर कट पर जाम लग गया। गंगनहर से बसंतपुर सैंथली तक जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर चले।
विज्ञापन
हालांकि रविवार को जाम न लगे इसके चलते हाईवे पर पर पुलिस कर्मी वाले तैनात किए गए थे। एएसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि रविवार को वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगा। पूरा दिन ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही।