फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Watchman hostage mobile showroom loot

चौकीदार को बंधक बना मोबाइल शोरुम में लूट

Sat, 31 Dec 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
Watchman hostage mobile showroom loot
अपराध - फोटो : अमर उजाला

नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात तमंचे के बल पर चौकीदार को बंधक बनाकर एक मोबाइल शोरूम में लूटपाट की। बदमाश शोरूम से डेढ़ लाख की नकदी और चार लाख के मोबाइल लूट ले गए। पुलिस  शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया है।

विज्ञापन


भूपेंद्रपुरी निवासी नवीन गुप्ता का बस स्टैंड के पास मोबाइल शोरूम है। शोरूम की एक दीवार गिन्नी देवी मोदी डिग्री कालेज से सटी है और साथ में कालेज का गेट है। बृहस्पतिवार रात कालेज का चौकीदार रूप किशोर ड्यूटी पर था।
विज्ञापन


उसने बताया कि रात करीब पौने तीन बजे कालेज के खेल मैदान की दीवार फांद कर चार नकाबपोश बदमाश उसके पास आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे पीटा और बाद में एक कपड़े से उसके हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश नवीन गुप्ता की शोरूम में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और लूटपाट की। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह उसने खुद बंधन मुक्त किया और कालेज प्राचार्य को वारदात की सूचना दी।

प्राचार्य की सूचना पर नवीन गुप्ता गुप्ता पुलिस के साथ शोरूम पर पहुंचे। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया। नवीन गुप्ता के मुताबिक बदमाश उनके शोरूम से चार लाख के करीब 40 मोबाइल और डेढ़ लाख की नगदी ले गए हैं।


उधर, कोतवाली प्रभारी ध्रुव नारायण दूबे का कहना है कि तीन सालों के भीतर इस शोरूम में यह यह तीसरी चोरी की वारदात है। उन्होंने लूट से इंकार कर वारदात को चोरी में दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed