फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Volunteers showed the bravery, beaten engulfed Snatcher

स्वयंसेवक ने दिखाई बहादुरी, स्नैचर को दबोच कर पीटा

Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Volunteers showed the bravery, beaten engulfed Snatcher
स्नैचर को दबोचने वाले धीरज - फोटो : अमर उजाला
शालीमार गार्डन स्थित शिव चौक पर एक महिला से चेन छीनने का प्रयास करने वाले स्नैचर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक ने बहादुरी दिखाते हुए धर दबोचा। लोगों के साथ मिल कर उसकी जमकर धुनाई की। हालांकि स्नैचर का एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन निवासी धीरज कुमार आरएसएस में सह नगर कार्रवाह हैं। धीरज मंगलवार रात दो अन्य स्वयंसेवक उमंग ओर रोबिन के साथ विक्रम एंक्लेव में एक बैठक से लौट रहे थे। इस दौरान शालीमार गार्डन शिव चौक पर बाइक सवार दो बदमाश एक महिला की चेन लूट कर भागने लगे।
विज्ञापन


चेन टूट जाने से स्नैचरों के पास आधी ही चेन थी। धीरज ने साथियों के साथ बाइक बदमाशों के पीछे दौड़ा दी। अचानक बदमाशों की बाइक नीचे गिर पड़ी तो वह पैदल ही भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश को धीरज ने धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमंग, रोबिन के साथ अन्य लोगाें के साथ मिलकर उसकी धुनाई की और शालीमार गार्डन चौकी पुलिस को सौंप दिया। स्नैचर ने अपना नाम इरशाद निवासी सीलमपुर बताया। एसआई इफ्तेखार कुरैशी ने बताया कि आरोपी स्नैचर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उसके साथी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। बाइक की भी जांच की जा रही है कि वो स्नैचरों की है या चोरी की।

 आधी चेन लूटकर भागे बदमाश
फरार बदमाश बाइक पर पीछे बैठा था। वह महिला की आधी चेन तोड़ने में सफल हो गया जबकि विरोध के दौरान आधी चेन महिला के हाथ में ही रह गई। पुलिस के अनुसार महिला बुध बाजार रोड की रहने वाली है। उनके पति की ओर से शिकायत दी गई है।

मॉर्निंग वॉक से लौट रहे युवक का लूटा मोबाइल

राजेंद्र नगर सेक्टर-3 निवासी युवक से बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे युवक से मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

राजेंद्र नगर सेक्टर-3 निवासी पंकज तिवारी नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए राम मनोहर लोहिया पार्क गए थे। करीब साढ़े सात बजे पार्क से निकल कर पैदल घर जा रहे थे।

तभी घर से कॉल आ गया। वह फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ ही रहे थे कि पीछे से काली बाइक पर आए बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। बदमाश राजेंद्र नगर मदर डेयरी की ओर फरार हो गए।


पंकज ने शोर मचाया मगर बदमाश बाइक लहराते हुए निकल गए। राहगीरों की मदद से उन्हाेंने पुलिस को मामले की सूचना दी। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed