फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uttarakhand roadways bus collided in the container, jammed highways

उत्तराखंड रोडवेज की बस और कंटेनर में भिड़ंत, हाईवे जाम

Thu, 04 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand roadways bus collided in the container, jammed highways
अपराध - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर बस स्टैंड के पास मंगलवार रात उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और एक कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक भीषण जमा लगा रहा। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस और कंटेनर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात उत्तराखंड परिवहन निगम की वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। हाईवे पर बस स्टैंड के पास अचानक बस के सामने एक बाइक सवार युवक आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद पीछे से आ रहे तेजरफ्तार कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


बस में करीब 30-35 यात्री मौजूद थे, जिनमें से करी 12 से अधिक यात्री चोटिल हो गए। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इससे जाम में फंसे लोगों की जमकर फजीहत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस और कंटेनर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed