शोले फिल्म के वीरू की तरह शादी टूटने से नाराज एक युवक आत्महत्या की धमकी देते हुए दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित एक यूनिपोल पर चढ़कर चिल्लाने लगा। इसका पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
शादी टूटी तो 30 फुट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़कर लगा चिल्लाने, देखने वालों की थमीं सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यूनिपोल पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को शांति भंग में जेल भेज दिया। इस दौरान दिल्ली सहारनपुर रोड पर करीब एक घंटे जाम लगने से लोग परेशान रहे।
दिल्ली वेलकम निवासी हारून (21) की कुछ समय पहले एक लड़की से शादी तय हुई थी। वह युवती की प्रेमिका थी। युवती का मामा शादी से नाखुश था। इसके चलते माता पिता ने शादी से इंकार कर दिया। इससे हारून गुस्से में था। मंगलवार को वह अपनी भाभी के साथ लोनी स्थित अशोक विहार आ रहा था। राशिद अली गेट के पास पहुंचते ही युवक बुग्गी से उतरा और तीस फुट ऊंचे यूनिपोल पर चढ़ गया। वह चिल्लाते हुए परिजनों से प्रेमिका से शादी करवाने की अपील कर रहा था।
युवक को चिल्लाता देख मुख्य सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई उससे उतरने के लिए कहने लगा, लेकिन युवक नहीं माना। लोग उसे उतारने के लिए पोल पर चढ़ने लगे तो उसने कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को यूनिपोल से उतारा। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी बैदी ने बताया कि युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कई किलोमीटर तक मुख्य रोड पर लगा जाम
युवक के यूनिपोल पर चढ़ने के बाद दिल्ली सहारनपुर रोड पर लोगों की भीड़ लग गई। रास्ता बाधित होने की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबर कतार लग गई। करीब एक घंटे तक दिल्ली सहारनपुर रोड पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर ट्रैफिक स्मूथ कराया।