{"_id":"5888d8354f1c1b9e7dcf4866","slug":"uncovered-an-illegal-arms-factory-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तिबड़ा रोड रजवाहे के पास खेत में चल रही हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच तमंचे, दो रायफल, अधबने तमंचे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण भट्टी, स्पिरिंग और ड्रिल मशीन आदि बरामद की हैं।
विज्ञापन
एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि मंगलवार रात एक सूचना पर पुलिस ने तिबड़ा रोड रजवाहे के पास एक खेत में छापा मारा। पुलिस को देख एक आरोपी फरार हो गया, जबकि विजेंद्र निवासी नंगला जयसिंह थाना सुरीर जिला मथुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विजेंद्र 2012 में भी शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल गया था। यह गैंग पहले खडौली मेरठ में हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाता था। वहां छापामारी हुई तो कंकरखेड़ा मेरठ में फैक्ट्री चलाने लगा, मगर वहां भी पुलिस के सक्रिय होने पर गैंग मोदीनगर में हथियार बनाने लगा।
विज्ञापन
विजेंद्र ने बताया कि वे तमंचे बनाकर गांवों में सस्ते दामों में बेचते थे। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई बदमाश भी उनसे तमंचे खरीदते थे। फरार बदमाश याकूब मेरठ का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।