{"_id":"58600e644f1c1b8940eeb566","slug":"two-women-were-trying-to-rob-the-robber-was-finally-picked-up-the-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बैग लूटने की कोशिश कर रहे दो लुटेरे दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से बैग लूटने की कोशिश कर रहे दो लुटेरे दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी चुंगी के पास महिला से बैग लूटने की कोशिश कर रहे दो लुटेरों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लूटी गई एक कार और दो तमंचे बरामद हुए हैं।
पकड़े गए आरोपी साजिद और मोनिस उर्फ मंगल निवासी नाहल मसूरी हैं।
सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने शनिवार रात फैक्ट्री से लौट रही महिला कर्मचारी सीमा से बैग लूटने की कोशिश की थी, मगर महिला के शोर मचाने के कारण वारदात नहीं कर सके और भागने लगे।
सीमा ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सिहानी चुंगी चौकी के आसपास बैरिकेडिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो वे कार छोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने इन्हें दौड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि इस गैंग में कई और बदमाश शामिल हैं। पुलिस बदमाशों केसाथियों की तलाश कर रही है। इनके पास से बरामद कार, इन्होंने करीब दो माह पहले साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके से लूटी थी।
ठगों ने वार्डन को बातों में उलझाकर उड़ाया बैग
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शॉपिंग के लिए मार्केट में आई वार्डन को ठगों ने बातों में उलझाकर पर्स उड़ा लिया। पर्स में ढाई हजार की नई करेंसी, मोबाइल व एटीएम था।
पीड़ित आशा सिंह पत्नी रविंद्र सिंह निवासी नोएडा सेक्टर-62 हैं।
वह नोएडा स्थित सत्यम शिवम फैशन इंस्टीट्यूट में चीफ वार्डन हैं। वह रविवार को शॉपिंग के लिए कविनगर सी ब्लॉक में रहने वाली बहन ऊषा चौधरी के घर आई थीं। इसके बाद दोनों बहनें नवयुग मार्केट में लगने वाले संडे मार्केट में आई थी।
इस दौरान वह कपड़े खरीद रही थीं, तभी दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझा दिया और उनके झोले में रखा उनका हैंड बैग उड़ा दिया। उन्होंने जब कपड़े वाले को पैसे देने के लिए झोले में हाथ डाला तो उन्हें पता चला कि उनका हैंड बैग चोरी हो गया है। वह सिहानी गेट थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।