फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two drunken youths shouted slogans against the country

नशे में धुत दो युवकों ने लगाए देश विरोधी नारे

Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two drunken youths shouted slogans against the country
अन्य - फोटो : अमर उजाला
चंदनगर कालोनी में बाइक सवार दो युवकों ने बृहस्पतिवार रात देश विरोधी नारे लगाए। लोगों ने दोनों को दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी भाग निकला जबकि दूसरे को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला शराबियों के झगड़े का है। हालांकि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बाइक लहराते हुए जा रहे दो युवकों ने कालोनी में जमकर देश विरोधी नारे लगाए। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों युवक भारत के टुकड़े होंगे और पाकिस्तान जिंदाबाद चिल्ला रहे थे। इस पर कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और रोककर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। नशे में धुत दूसरे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी बाइक भी बरामद की गई है। एसओ लिंक रोड राजकुमार यादव ने बताया कि शराब के नशे में धुत आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। अगर नारे लगाने वाली बात सही है तो आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

- कुछ दिन पहले भी की जा चुकी है नारेबाजी
आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी बाइक पर जा रहे कुछ युवकों ने इसी प्रकार की देशविरोधी नारेबाजी की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed