{"_id":"591360f74f1c1b7a04850f6f","slug":"trying-to-get-a-job-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी मांगने आई युवती से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी मांगने आई युवती से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Thu, 11 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर निवासी युवती ने कार सेल-परचेज एजेंट पर नौकरी देने के नाम पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध पर एजेंट ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोदीनगर निवासी युवती किसी जानकार के बताने पर बुधवार दोपहर राजनगर स्थित एक कार सेल परचेज एजेंट के ऑफिस पर नौकरी के लिए आई थी। आरोप है कि नौकरी के लिए बात करने के बहाने ऑफिस में बने केबिन में बुलाकर एजेंट ने उसके साथ रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपी ने कनपटी पर पिस्टल लगा दी और धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और वह वहां से जान बचाकर भागी। इसके बाद परिजनों के साथ थाना कविनगर में मामले की शिकायत दी। एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन