फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trick to double the amount of the company's 250 million fraud

रकम दोगुना करने का झांसा देकर कंपनी ने की 250 करोड़ की धोखाधड़ी

Sun, 26 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Trick to double the amount of the company's 250 million fraud
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एक कंपनी ने कई बार नाम बदलकर रियल स्टेट, एफडी, आरडी, पेंशन, और प्लाट देने का झांसा देकर करीब 250 करोड़ की धोखाधड़ी का डाली। यह कंपनी बिहार के 500 से अधिक एजेंट और बीस हजार से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुकी है। ठग कंपनी का शिकार हुए 25 निवेशकों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

बिहार से आए निवेशकों का आरोप है कि कंपनी उनके साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनी नाम बदलकर गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में दूसरा दफ्तर खोलकर काम कर रही है। जब निवेशक उस कंपनी में गए तो दफ्तर से पीड़ितों को भगा दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ितों का आरोप है कि वर्ष 2010 में बिहार के कई जिलों में गाजियाबाद में चलने वाली इसी कंपनी ने दूसरे नाम से कार्यालय खोल रखे थे।उन्होंने बताया कि कंपनी ने उनसे एफडी, आरडी, पेंशन, रियल स्टेट का झांसा देकर उनके करोड़ों रुपये निवेश करवाए थे। इस दौरान तीन बार कंपनी के नाम बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ महीने से बिहार के आरा, सीवान, जहानाबाद, सासाराम सहित अन्य जिलों से कंपनी भाग गई और लोगों के पैसे फंस गए। इसके बाद पीड़ित निवेशक कंपनी के मालिकों के सोनीपत, हरियाणा स्थित घर पहुंचे। जहां से उन्हें नवयुग मार्केट में इस कंपनी के दफ्तर का पता चला।

शनिवार दोपहर को पीड़ित कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो उन लोगों को वहां से भगा दिया गया। इसके बाद निवेशकों ने कोतवाली थाने में जाकर इस संबंध में शिकायत की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कंपनी ने चार बार बदला नाम
निवेशकों ने बताया कि बिहार से 2010 में शुरू हुई कंपनी ने देशभर में 300 से अधिक शाखाएं खोली थी। इसके बाद कंपनी ने धोखाधड़ी कर सात साल में चार बार अलग-अलग नाम बदल लिए।


निवेशकों ने बताया कि बिहार में काम करने वाली कंपनी के अधिकतर कर्मचारी नवयुग मार्केट स्थित दफ्तर में नई कंपनी बनाकर काम कर रहे हैं। निवेशकों की माने तो कंपनी ने लोगों को झांसा देने के लिए अलग-अलग प्लान बना रखे थे। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक लोग कंपनी के पांच साल में पैसे दो गुना होने वाले प्लान से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed