{"_id":"571e74ac4f1c1b3a64a91d5d","slug":"traders-holding-perky-snatcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलेर व्यापारियों ने पकड़े स्नैचर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिलेर व्यापारियों ने पकड़े स्नैचर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम में महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे दो स्नैचर को तीन व्यापारियों ने बहादुरी दिखाकर पकड़ लिया। राहगीरों ने स्नैचर की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनसे लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए हैं।
नंदग्राम निवासी महिला रेनू रविवार रात मार्केट जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नंदग्राम पुलिस चौकी के पास तिराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कुंडल झपट लिए।
महिला सड़क पर गिर गई। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया तो नंदग्राम तिराहे पर खडे़ व्यापारी बबली त्यागी, राहुल कश्यप और अतुल त्यागी ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों की बाइक फिसलने से वह गिर गए।
विज्ञापन
लोगों ने पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और सिहानी गेट पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी नौशाद और इरफान निवासी हिंडन विहार हैं। आरोपियों से फरवरी माह में व्यापारी वरुण गर्ग से लूटी गई एक अंगूठी भी बरामद हुई है।
ससुराल जाने के बहाने दोस्त से मांगी थी बाइक
नौशाद ने बताया कि उसकी शादी सिकंदराबाद में हुई है। जिस बाइक पर आरोपियों ने वारदात की है, वह उसके दोस्त की है। दोस्त से नौशाद ने ससुराल जाने के बहाने बाइक मांगी थी। उसका दावा है कि ससुराल जाने से पहले शराब पीकर वारदात की।
नेशनल शूटर के पिता से 1.39 लाख लूटे
सैदपुर मार्ग पर नेशनल शूटर करुणा सागर के प्रिंसिपल पिता और भाई से बाइकर्स ने तमंचे के बल पर 1.39 लाख रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। तीन दिन तक पुलिस मामले को दबाए रही और लूट के बजाय बैग गिरने की तहरीर लेकर मामला रफा दफा कर दिया। सोमवार को दोबारा भोजपुर थाने में लूट की तहरीर देने में इसका खुलासा हुआ।
सैदपुर गांव निवासी महेश सागर मोदीनगर की गोविंदपुरी में रहते हैं। जूनियर हाईस्कूल में प्रिंसिपल हैं। 22 अप्रैल को वह बेटे प्रशांत के साथ ग्रामीण हितकारी बैंक सैदपुर से 1.39 लाख रुपये निकालकर मोदीनगर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि सैदपुर-मोहउद्दीनपुर मार्ग पर ओवर टेक कर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और तमंचा दिखाते हुए नोटों से भरा बैग और दोनों मोबाइल लूट लिए। बाइक से चाभी निकाल ली और भाग गए।
पीड़ित ने थाने में पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने दबाव बनाकर बैग गिरने की तहरीर लेकर मामला रफा दफा कर दिया। पीड़ित का कहना है कि सोमवार को दोबारा से थाने में लूट की तहरीर दी है। भोजपुर एसओ राजेश शर्मा का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई लूट की वारदात है तो पीड़ित उनसे मिलें। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
दो कारोबारियों के परिवार से 60 लाख की ज्वैलरी लूटी, हंगामा
बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो कारोबारियों और उनके परिवार की महिलाओं से ज्वैलरी लूट ली, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। वारदात रविवार रात जीटी रोड पर हिंडन पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर है।
दोनों परिवार कार से दिल्ली में हुए एक शादी समारोह से लौट रहे थे। लूट से नाराज कारोबारियों ने रात में थाना साहिबाबाद, हिंडन पुलिस चौकी और सोमवार दोपहर एसपी सिटी कार्यालय पर हंगामा किया।
न्यू गांधी नगर निवासी दिनेश बंसल डिपार्टमेंटल स्टोर चलाते हैं। रविवार को दिनेश पत्नी सरिता, नेहरूनगर निवासी सेनेटरी कारोबारी दोस्त विजय गर्ग और उनकी पत्नी अंजना, भतीजे अमित और विवेक के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे।
रात करीब 12:45 बजे वह कार से लौट रहे थे। विवेक और अमित अपनी बीएमडब्लयू से आगे चल रहे थे, जबकि दिनेश, सरिता, विजय और अंजना ड्राइवर के साथ दूसरी कार में उनके पीछे थे। हिंडन पुलिस चौकी के नजदीक अर्थला पीर के पास पहुंचते ही दो बदमाशों ने दिनेश की कार के साथ बाइक लगा दी।
पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर दिनेश की कार का शीशा खटखटाया और कार रोकने को कहा। घबराए चालक ने कार रोक दी। बदमाशों ने दोनों कारोबारी और उनकी पत्नियों को पिस्टल दिखाकर दो डायमंड सेट, तीन डायमंड के कंगन, पांच डायमंड रिंग और पांच हजार रुपये लूट लिए।
दिनेश की गाड़ी पीछे नहीं देखी तो विवेक और अमित कार लेकर लौटकर आए तो बदमाशों ने उन पर भी पिस्टल तान दी, उनसे सोने की दो अंगूठी लूट ली। सूचना पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
व्यापारियों ने पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद बाजार बंद कर पुलिस का विरोध किया जाएगा। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित कारोबारियों ने बाइक सवारों को शुरू में वाणिज्य कर कर्मचारी समझा था।
मदद मागी तो पुलिसवाले बोले-हमारा थाना क्षेत्र नहीं
अमित ने बताया कि उनकी गाड़ी राजनगर एक्सटेंशन कट पर पहुंची तो चाचा की गाड़ी पीछे नहीं थी। उन्होंने कट पर खड़ी पीसीआर पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि चाचा की कार पीछे ही रुक गई है।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से मदद मांगी और अर्थला की ओर चलने को कहा। मगर पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह साहिबाबाद थानाक्षेत्र है। वह वहां नहीं जा सकते। इतना ही नहीं लूट के बाद चौकी पर शिकायत दी तो चौकी इंचार्ज ने घटना को फर्जी बताया।
साथ ही दावा किया कि डेढ़ साल में इलाके में एक भी लूट नहीं हुई है। जिस पर व्यापारी भड़क गए और हंगामा किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक पीसीआर वैन खड़ी थी, मगर उन्होंने भी घटना होते नहीं देखी।
मेट्रो के गार्ड ने कर दिया अनदेखा
पीड़ितों का आरोप है कि बदमाश करीब 25 मिनट तक वारदात करते रहे। जिस समय वारदात हो रही थी, उस समय मेेट्रो का एक गार्ड जाम खुलवा रहा था। दावा है कि उसने वारदात होते देखी, मगर अनदेखा कर दिया। उसकी मिलीभगत होने का अंदेशा भी पीड़ितों ने लगाया है।