फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Throat killing farmer

गला रेत कर किसान की हत्या

Sun, 31 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Sun, 31 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Throat killing farmer
अपराध - फोटो : अमर उजाला
मोरटा गांव में पशुओं का चारा लेने गए किसान की शनिवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पहचान मिटाने लिए हत्यारोपियों ने किसान का मुंह पत्थर से कुचल डाला।
विज्ञापन


मृतक के गुप्तांग पर भी चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।  मोरटा गांव में रामकिशोर (61) पुत्र शंकर त्यागी परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी कुसुम, तीन बेटे अमित, सुमित और प्रवीन हैं। बेटे अमित ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात पिता रामकिशोर पशुओं का चारा लेने खेत में गए थे। वे रोजाना दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चारा लेकर लौट आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शाम तक न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। शाम करीब चार बजे एचआरआईटी संस्थान के पीछे जुआर के खेत में उनका शव पड़ा मिला।  उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।


एसओ ने बताया कि किसान की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। इसके बाद हत्यारोपियों ने पहचान मिटाने के लिए किसान का पत्थर से मुंह कुचल डाला। किसान के गुप्तांग के पास भी चोट के निशान मिले हैं। मृतक के बेटे अमित त्यागी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed