फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves took home millions of dollars of business consultant

बिजनेस कंसलटेंट के घर लाखों के डॉलर ले गए चोर

Sat, 16 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves took home millions of dollars of business consultant
केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण डेटा है चोरी की गई पेन ड्राइव में - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। लोहियानगर में चोरों ने बिजनेस कंसलटेंट सौरभ गंभीर के घर को खंगाल डाला। ग्रिल काटकर घुसे चोर ढाई लाख रुपये कीमत के डॉलर, पेन ड्राइव, पासपोर्ट और दस हजार रुपये ले गए।

विज्ञापन


सौरभ गंभीर लोहियनगर ए 63 में परिवार के साथ रहते हैं। वह साउथ अफ्रीका की एक मल्टीनेशनल कंसलटेंट कंपनी में बिजनेस कंसलटेंट हैं। कई देशों की सरकारें इनसे सलाह लेती हैं। बुधवार को ही वह अफ्रीका से लौटे हैं।
विज्ञापन


इनके पिता ललित गंभीर रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। सौरभ ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे तक वह लैपटॉप पर काम कर रहे थे जबकि घर के बाकी सदस्य सो चुके थे। इसके बाद वह भी कमरे में जाकर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जगे तो देखा कमरे में सामान बिखरा पड़ा है और ग्रिल टूटी हुई है। उनकी जींस से 10 हजार रुपये और उनके बैग से 3500 डॉलर (करीब ढाई लाख रुपये), पासपोर्ट और पेन ड्राइव गायब है। उन्होंने बताया कि पेन ड्राइव में केंद्र सरकार का जरूरी डेटा है।


कहीं चोर उस डाटा का मिस यूज न कर लें। उन्हें अगस्त के पहले सप्ताह में वापस साउथ अफ्रीका जाना है। उन्होंने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसएचओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed