फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The young man jumped from the fourth floor of the mall Sopriks death

शॉप्रिक्स मॉल के चौथे फ्लोर से छलांग लगाने वाले युवक की मौत

Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped from the fourth floor of the mall Sopriks death
रिंकू मीना - फोटो : अमर उजाला
वैशाली सेक्टर-4 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के चौथे फ्लोर से कूदने वाले युवक की बुधवार देर रात करीब 12 बजे कौशांबी के यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी रिंकू (22) के रूप में हुई है। रिंकू के परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। इंदिरापुरम पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को युवक के पास मिले मोबाइल से राजस्थान का एक नंबर मिला था। साथ ही खून से लिखे सुसाइड नोट में एक युवती का जिक्र था। पुलिस को छानबीन में पता चला कि वैशाली में रहने वाली बीबीए छात्रा (17) ने 22 सितंबर को दिल्ली के क्रॉस रिवर मॉल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के परिजनों ने रिंकू निवासी राजस्थान के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें इंदिरापुरम पुलिस ने 25 सितंबर को रिंकू को जेल भेजा था। इस युवक का हुलिया क्रॉस रिवर मॉल में युवती की आत्महत्या के मामले में जेल गए युवक से मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी रिंकू के परिजनों से राजस्थान पुलिस के माध्यम से संपर्क किया और परिजनों को पहचान के लिए कौशांबी स्थित अस्पताल बुलाया। 

बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे रिंकू के पिता बत्ती लाल मीना अन्य परिजनों के साथ यशोदा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे रिंकू के रूप में की। रिंकू राजस्थान के करौली जिले में श्री महावीर जी थानाक्षेत्र के दानालपुर गांव का रहने वाला था। पिता का कहना है कि उनके बेटे का अपहरण कर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की लिखावट रिंकू की नहीं है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए किसी और ने सुसाइड नोट लिखा है। रिंकू करीब एक महीने पहले जेल से छूटा था। इसके बाद वह जयपुर के जगतपुर में रहकर इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की तैयारी कर रहा था।

पिता का कहना है कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था। युवती के पास से जो सुसाइड नोट मिला था, उसमें रिंकू पर कोई आरोप नहीं लगाए गए थे। उन्होंने पुलिस से रिंकू के अपहरण और हत्या के एंगल में भी जांच करने की मांग की है।

इस संबंध में एसएचओ बीआर जैदी ने बताया कि जांच की जा रही है, हालांकि मृतक के परिजनों ने बृहस्पतिवार देर रात तक तहरीर नहीं दी थी। बता दें कि वैशाली सेक्टर-4 के शॉप्रिक्स मॉल में बुधवार रात पौने आठ बजे एक युवक चौथे फ्लोर से कूद गया था।

उसे गंभीर हालत में कौशांबी के अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को उसके पास से खून से लिखा एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने लिखा था कि लड़की की मौत की वजह से वह यह कदम उठा रहा है। उसने उससे साथ जीने-मरने का वादा किया था। 

घटना से पहले पिता से की थी बात       
रिंकू के पिता ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा सात बजे रिंकू ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने उसका हालचाल लिया और पूछा कि कहां हो। रिंकू ने जवाब दिया कि वह जयपुर में है।

इसके बाद उसने फोन काट दिया। वह शॉप्रिक्स मॉल कैसे पहुंचा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस ने उनसे संपर्क किया। पुलिस ने उन्हें रिंकू की मौत की जानकारी नहीं दी थी।       


सीसीटीवी फुटेज में अकेला मॉल में आता दिखा रिंकू      
एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि मॉल के एंट्रेस पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रिंकू अकेले मॉल में आता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वह चौथे फ्लोर से कूद गया। उन्होंने बताया कि अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी, जिससे पता चल सके कि उसके साथ कोई और व्यक्ति तो नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed