फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The vehicles used to steal away from foreign countries, returning from the flight.

वाहन चुराकर ले जाते थे विदेश, बेचकर लौटते थे फ्लाइट से

Thu, 06 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
The vehicles used to steal away from foreign countries, returning from the flight.
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कविनगर पुलिस ने लग्जरी कारों के चेसिस नंबर बदलकर उन्हें नेपाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बेचने वाले एक इंटरनेशनल गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी पर सिहानी गेट पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी परवेज पुत्र जहूर मेरठ के रजवन बाजार का रहने वाला है, जबकि फरार आरोपी इसरार और नाजिम निवासी मेरठ हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि कविनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो इनोवा और एक अर्टिगा कार बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग का मास्टरमाइंड परवेज वेस्ट यूपी के थानों से निलाम हुए वाहनों को कबाड़ की कीमत में खरीदता था और इन वाहनों को परिवार और अन्य लोगों के नाम पर संबंधित थाने और आरटीओ से रजिस्टर्ड करवा लेता था।

वह और इसरार उसी मॉडल की लग्जरी कार को मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद से चुराते थे। इसके बाद वह चोरी के वाहनों सोतीगंज मेरठ में ले जाकर उस पर निलामी में खरीदी हुई कार का चेसिस और इंजन नंबर डाल देते थे।

ऐसा करने से उन पर किसी को शक नहीं होता था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी और उसके साथी 100 से अधिक कारें विदेश और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में ले जाकर बेच चुके हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी चोरी के वाहनों में सवार होकर विदेशों में जाते थे और इसके बाद वह ग्राहक मिलने के बाद बेच देते थे। वह इस दौरान किसी को शक न हो इसलिए कार पर निलामी का स्टिकर लगाए रखते थे। कार को बेचने के बाद वह फ्लाइट से दिल्ली लौटते थे।

संयुक्त अस्पताल की पार्किंग में रखते थे वाहन
एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी चोरी के वाहनों को संजय नगर सेक्टर-23 स्थित संयुक्त अस्पताल की पार्किंग में छिपाकर रखते थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ही अस्पताल से एक इनोवा और अर्टिगा बरामद की हैं।

विदेशों में बेचते थे लग्जरी कार
एसएसपी ने बताया कि आरोपी चोरी के वाहनों को नेपाल, भूटान और म्यांमार जैसे भारत के पड़ोसी देशों में ले जाकर बेचते थे। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के इंफाल, गुवाहाटी और असम में भी बेचते थे।


वह हर कार के हिसाब से उनकी कीमत तय करते थे। उन्होंने बताया कि जैसे फॉर्च्यूनर को छह से 10 लाख रुपये में बेचते थे। इसके अलावा लग्जरी कारों को पांच से सात लाख रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed