फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The teenager entered the house trying to rape

घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश

Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The teenager entered the house trying to rape
rape - फोटो : demo pic
निवाड़ी थाना अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी से रेप की कोशिश की। किशोरी की चीख पुकार सुनकर घर पहुंचे भाई को आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। किशोरी के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है।
विज्ञापन


 किशोरी के पिता मोदीनगर की एक दुकान पर आलमारी सही करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। बेटा घर के पास ही घूम रहा था। घर में उनकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि जब बेटी नहाने के लिए कपड़े आलमारी से निकाल रही थी तो घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की चीख सुनकर घर के पास घूम रहा बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। देर रात जब वे पत्नी के साथ घर पहुंचे तो बच्चों ने आपबीती बताई।


सोमवार को उन्होंने निवाड़ी थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ बृजेश कुमार का कहना है कि मामले में रेप की कोशिश में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी बीकॉम का छात्र है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed