फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The student and the woman lives with a noose in Loni

लोनी में छात्रा और महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 22 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी Updated Tue, 22 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
The student and the woman lives with a noose in Loni
फांसी - फोटो : अमर उजाला
राज नगर कालोनी में मनचले युवक से परेशान होकर बारहवीं की छात्रा और राम विहार कालोनी में पति से तंग आकर महिला ने सोमवार को पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


मूलरूप से जहांनाबाद बिहार के रहने वाले विद्यानंद घर में सिलाई का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी रिंकू देवी और दो बेटी और दो बेटे हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी बड़ी बेटी स्मृति (18) ने दूसरी मंजिल पर कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि स्मृति यमुना विहार दिल्ली स्थित स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। पड़ोस में रहने वाला एक मनचला युवक उसे काफी समय से परेशान करता आ रहा था। कुछ समय पूर्व युवक की पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर मूलरूप से कासगंज की रहने वाली पूनम उर्फ भूरी (22) पिछले एक साल से लोनी की राम विहार कालोनी में अपनी बहन-जीजा के घर रहती थी। उसकी शादी कासगंज निवासी सोनू से हुई थी। लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते दोनों अलग हो गए थे।


दोनों का दो साल से केस चल रहा है। परिजनों की माने तो डिप्रेशन के चलते सोमवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे उसने अपने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed