{"_id":"575b150e4f1c1b9c0c9c5b14","slug":"the-spare-parts-business-srerah-mown","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेयर पार्ट्स कारोबारी को सरेराह गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेयर पार्ट्स कारोबारी को सरेराह गोलियों से भूना
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाजपत नगर ए ब्लॉक इलाके में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। कारोबारी दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले।
आसपास मौजूद लोगों ने कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला लूट का विरोध करने पर हत्या का बताया जा रहा है।
राजेंद्र नगर सेक्टर तीन निवासी अनिल बुद्धिराजा (40) जीटी रोड पर ऑटो मोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अनिल दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में लाजपत नगर ए ब्लॉक शिव मंदिर के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। नहीं रुकने पर बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। इस दौरान अनिल की स्कूटी गिर गई और वह स्कूटी छोड़कर भागने लगे।
बदमाशों ने पीछा कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अनिल को पांच गोलियां लगीं। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बाहर आए तो अनिल सड़क पर लहूलुहान पड़े थे।
लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और अंबे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के बाहर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा।
लोगों ने आरोप लगाया के इलाके की पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला लूट का विरोध करने पर हत्या का लग रहा है। जल्दी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
परिजनों ने पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी
एसपी सिटी सलमान ताज मौके पर पहुंचे मगर हंगामा होता देख अस्पताल से वापस लौट गए। इसके बाद परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। परिजनों का कहना था कि इलाके में व्यापारी तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अनिल अनिल बुद्धिराजा के परिवार में पत्नी, आठ साल की बेटी और चार साल का बेटा है, उनकी मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम छाया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
व्यापारी करेंगे मामले का विरोध
इलाके के व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर बदमाश जल्द से जल्द नहीं पकड़े जाते तो वह अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताएंगे। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।