{"_id":"57e187244f1c1b8341a831f3","slug":"the-seven-year-old-girl-was-raped-by-usurer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर ने सात साल की बच्ची से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोर ने सात साल की बच्ची से किया रेप
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम इलाके में एक सूदखोर ने पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची से रेप की वारदात की है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी बेटी घर के पास ही पार्क में खेलने गई थी। वहां से आरोपी परविंदर (25) की बहन और उसकी भांजी बच्ची को अपने साथ घर ले गईं।
विज्ञापन
घर ले जाकर उन्होंने बच्ची को परविंदर के पास छोड़ दिया और वह बाजार चली गईं। इस दौरान परविंदर ने बच्ची के साथ रेप किया। उसने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर देगा। इस डर से बच्ची ने दो दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, तब मां के पूछने पर बच्ची ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने सिहानी गेट थाने में परविंदर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी भागा हुआ है। वह ब्याज पर पैसे देने का काम करता है।
विज्ञापन
‘पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ा’
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उसे पैसे लेकर थाने से छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ, इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ अवनीश गौतम का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप गलत है, अगर किसी सिपाही ने रिश्वत ली है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।