{"_id":"57d46d074f1c1b3d3b31bf9b","slug":"the-ruckus-for-arrest-of-accuesd","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियाज हत्याकांड में नामजदों की गिरफ्तारी न होने पर कालोनी के लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। उन्होंने शनिवार को हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों ने सीओ और कोतवाली प्रभारी का घेराव कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कालोनी के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
बता दें छह सितंबर की रात महेंद्रपुरी सी लाइन कालोनी वासी रियाज अहमद की स्कार्पियो सवार पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त रियाज खाना खाकर गली में टहल रहा था। गोली की आवाज सुनकर बाहर आई रियाज की मां शायरा बानो को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन
मृतक के पिता रफीक अहमद ने बिसोखर निवासी जमील अहमद, कालू, परवेश अहमद और रहीस, एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस नामजदों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज कालोनी वासी शनिवार को हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन
साईं बाबा मंदिर के सामने कालोनी वासियों ने हंगामा कर हाईवे जाम कर दिया। लोगों ने सीओ और कोतवाली प्रभारी का घेराव कर दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार ने होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि नामजदों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। हंगामा करने वालों में योगेंद्र बल्हारा, बोबी, मयंक शर्मा, सलीम, रामौतार त्यागी, बबलू, पुनीत त्यागी, मनीष चौधरी, यामीन, विजय सैनी, दिनेश शर्मा और डा. केके शर्मा आदि शामिल रहे।