{"_id":"577d556f4f1c1b446c7f9f42","slug":"the-police-flag-marches-before-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार शाम कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जीप, बाइक के साथ पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने ईद और कांवड़ मेले के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
शाम करीब पांच बजे एसपी सिटी सलमान ताज, एएसपी आशीष श्रीवास्तव और एसएचओ राशिद अली ने पुलिस बल के साथ राम मनोहर लोहिया पार्क के पास से मार्च शुरू किया। इस दौरान पसौंडा, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, शहीद नगर और जीटी रोड आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इंदिरापुरम के भौवापुर, कौशांबी, महाराजपुर, झंडापुर और खोड़ा आदि में भी पुलिस ने मार्च किया। एसपी सिटी ने बताया कि ईद से पहले शांति व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। सुबह ईद की नमाज के दौरान सभी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी।
विज्ञापन
आज अदा की जाएगी ईद की नमाज
- पसौंडा, शहीद नगर, कौशांबी, इंदिरापुरम की ईदगाह और मस्जिदों में होगी नमाज
- मंगलवार को चांद नहीं दिखने के कारण बृहस्पतिवार को मनाई जा रही ईद
वैशाली। चांद नहीं दिखने के कारण ईद का त्योहार बुधवार की बजाए अब बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। मंगलवार रात को औपचारिक एलान से पहले तक समुदाय के लोग और प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। वैशाली निवासी के हसन ने बताया कि मंगलवार रात चांद नहीं दिखने से ईद का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
ईदगाह और मस्जिदों में तैयारियां पूरी
टीएचए की सभी मस्जिदों व ईदगाह में नमाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मस्जिद में रंग-रोगन कराया गया है। पसौंडा मस्जिद के मौलाना अफजद ने बताया कि मस्जिद परिसर की सफाई व्यवस्था पूरी हो गई है।
नमाज के लिए आने वाले अकीदतमंदों के लिए वुजू के पानी के साथ ही पीने के पानी का इंतजाम भी कराया जा रहा है। नगर निगम से ईदगाह और मस्जिदों के बाहर की सफाई के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पानी के इंतजाम के लिए भी लोगों ने अपील की गई है।
खरीदारी के लिए उमड़े लोग
ईद बृहस्पतिवार को होने से लोगों को खरीदारी के लिए एक दिन का और मौका मिल गया। चूड़ियों की दुकानों के साथ ही बच्चों के कपड़े और जूते, चप्पल की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। वैशाली, शहीद नगर, लाजपत नगर आदि इलाकों में चहल पहल रही।
यहां इतने बजे पढ़ी जाएगी नमाज
पसौंडा मस्जिद 08:20
जामा मस्जिद, कौशांबी 08:00
महराजुपर ईदगाह 08:30
जामा मस्जिद, इंदिरापुरम 09:00
जामा मस्जिद, प्रहलाद गढ़ी 08:30