{"_id":"593c0eac4f1c1b1f608b45fd","slug":"the-people-who-show-the-porn-movie-to-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को पोर्न फिल्म दिखा रहे किशोर को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को पोर्न फिल्म दिखा रहे किशोर को लोगों ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
girl misbehave
- फोटो : amar ujala
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के सिहानी चुंगी के पास शुक्रवार रात नौ वर्षीय बच्ची को पोर्न फिल्म दिखा रहे किशोर को लोगों ने धर दबोचा। लोगों ने किशोर की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि परिजनों के माफी मांगने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
सिहानी चुंगी के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे सड़क किनारे एक 13 वर्षीय किशोर मोबाइल पर पड़ोस में रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची को पोर्न फिल्म दिखा रहा था। पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे देखा तो वह बचकर भागने लगा।
विज्ञापन
लोगों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर परिजन इकट्ठा होकर चौकी पहुंचे और बच्ची के परिजनों और पुलिस से माफी मांगी। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने किशोर को माफ करते हुए उसे पुलिस से छुड़वा दिया। एसएचओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर किशोर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन